कानपुर

IMD Alert: 12, 13 और 14 दिसंबर को कोहरे का कहर, अलर्ट जारी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

IMD Alert: मौसम के बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 12 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। 13, 14 दिसंबर को भी सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। देख अपने जिले के मौसम का हाल-

2 min read
Dec 11, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP weather update and forecast मौसम विभाग ने 12 से 14 दिसंबर के बीच कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 12 और 13 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 12 से 14 दिसंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि 12 दिसंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। दो से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले कुछ दिनों तक ऊंचे आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रदूषण में कमी आ सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें

जिलाधिकारी की घोषणा 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश, सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद, देखें आदेश

प्रदेश में कानपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार कानपुर नगर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। जबकि बरेली और इटावा का 7.2, अयोध्या का 7.5, शाहजहांपुर का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी के साथ मुजफ्फरनगर, मेरठ, अयोध्या का तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

इन जिलों का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच

जबकि बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, फतेहगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, कानपुर एयर फोर्स, हमीरपुर, उरई, बांदा, फतेहपुर, फुरसतगंज, बाराबंकी, बहराइच, बस्ती, सुल्तानपुर, प्रयागराज, बनारस, आजमगढ़ और गोरखपुर का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। बलिया, गाजीपुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, लखनऊ और नजीबाबाद का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

प्रदेश का अधिकतम तापमान झांसी का

अधिकतम तापमान झांसी में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया है। उसके बाद कानपुर का 28.3, प्रयागराज का 27.4, हमीरपुर का 26.6, फुरसतगंज का 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। शाहजहांपुर, बरेली और नजीबाबाद का तापमान 20 से 22 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि बलिया, सुल्तानपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, फतेहगढ़, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।‌

Also Read
View All

अगली खबर