16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: जानिए मौसम क्या करवट लेगा, धूप के साथ बढ़ेगी गर्मी

Kanpur Weather Update: कानपुर मंडल और मध्य उत्तर प्रदेश में आज नरम धूप के साथ बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। बारिश के आसार बहुत कम हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हो सकती हैं और तापमान सामान्य से अधिक रहने से आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

Kanpur Weather:कानपुर मंडल और मध्य उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य लेकिन थोड़ा बदला-बदला रहने की संभावना है। सुबह से ही हल्की नरम धूप निकलने के आसार हैं, जिससे लोगों को सुबह के समय मौसम सुहावना महसूस हो सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर बताई जा रही है।

दिन में बढ़ सकती है हवाओं की रफ्तार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति दोपहर के समय तेज हो सकती है। हवाएं करीब 1 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की संभावना है। तेज हवाओं और साफ आसमान के कारण आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और गर्मी का असर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव

आज दिन और रात के तापमान में लगभग 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि कुल मिलाकर तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

बादलों की आवाजाही, बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में केवल बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कानपुर मंडल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जरूर है, लेकिन किसी बड़े बारिश सिस्टम के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. यस. एन. सुनील पांडेय ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में नमी बनाए रखें। तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए फसलों को समय-समय पर सिंचाई और देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।