कानपुर

Dangerous weather alert: आंधी-तूफान, झमाझम बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली से किसान की मौत

IMD alert for dangerous weather: Storm, heavy rain warning, farmer dies due to lightning मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सुबह के समय मौसम काफी खराब रहेगा। आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बारिश होने की भी संभावना है। आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।

2 min read
Apr 10, 2025

IMD alert for dangerous weather: Storm, heavy rain warning, farmer dies due to lightning कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से 57 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय वह गेहूं की फसल काटने के लिए गया था। बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे बैठा गया। उसी समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दलिकपुर महाराजपुर गांव की है। इधर मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सुबह के समय बदल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी-तूफान और बारिश की होने की भी संभावना है।

मौसम का कहर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। कानपुर देहात के उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति पुत्र विशंभर गेहूं की खड़ी फसल को काटने के लिए गया था। उसी समय मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया और आंधी तूफान से मौसम खराब हो गया। राजेंद्र पेड़ के नीचे बैठ गया। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया और दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम बच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।‌ थाना पुलिस ने बताया कि घटना संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।‌‌ मृतक आश्रित को आर्थिक मदद दी जाएगी।

कैसा रहेगा 12 फरवरी तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

खतरनाक मौसम रहने का अलर्ट

आगामी 11 अप्रैल शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी पानी का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार 12 फरवरी को भी यही स्थिति रहेगी। सुबह के समय आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है कि खुले में या पेड़ के नीचे न खड़े हो। ‌

Also Read
View All

अगली खबर