Latest weather forecast मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत की ओर पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बढ़ते तापमान में भी ब्रेक लगेगा।
IMD latest weather forecast मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। गंगा के मैदानी भागों में अगले दो दिनों तक तापमान में हो रही वृद्धि पर रोक लगेगी। घने बादल भी छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण गर्मी में कमी आएगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।