कानपुर

कानपुर में 4 अगस्त तक के लिए जारी किया गया अलर्ट, बादल गरजने के साथ होगी आफत की बारिश

आईएमडी ने कानपुर के लिए 4 अगस्त तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार शुक्रवार और शनिवार को शत-प्रतिशत बारिश होगी। बादल गरजने बिजली चमकने और आंधी चलने में कोई कमी नहीं रहेगी।

less than 1 minute read
Aug 01, 2024

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मानसून 2024 को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 4 अगस्त तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हल्की से मध्यम बारिश भी होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। आज रात मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आगामी दो अगस्त को 82 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।‌ जबकि शनिवार और रविवार को मानसून 2024 झमाझम बरसेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात कानपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने का की संभावना 90% है।

कानपुर में कैसा रहेगा 2 अगस्त का मौसम?

शुक्रवार के दिन कानपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। रात में भी बादल गरजने के साथ आंधी चलने की जानकारी दी जा रही है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि शनिवार को 99 प्रतिशत और रविवार को 100 प्रतिशत बारिश होगी।

Also Read
View All

अगली खबर