कानपुर

IMD alert 4 दिसंबर से ताबड़तोड़ तीन पश्चिमी विक्षोभ का अटैक, 8 से 14 दिसंबर के बीच हाड़ कंपाऊ ठंड

IMD alerts three western disturbances from 4 December मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों में ताबड़तोड़ तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसमें 8 दिसंबर का पश्चिमी विक्षोभ कड़ाके की ठंड लेकर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसमी मॉडल में यह दिख रहा है।
less than 1 minute read
Dec 02, 2025
कोहरा गिरने की भी दी गई जानकारी फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD alerts three western disturbances from 4 December आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पहाड़ी क्षेत्रों पर पड़ेगा। बर्फबारी होने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सशक्त नहीं है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों के अंदर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर गंगा के मैदानी भागों पर पड़ेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं तापमान को गिराएंगी। आठ दिसंबर को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ कड़ाके की ठंड लेकर आएगा। 14 दिसंबर तक हाड़ कंपाऊ ठंड पड़ेगी। वर्तमान का मौसमी मॉडल यह दिखा रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने धुंध और कोहरे को लेकर के भी अपडेट किया है। जिसके अनुसार आने वाले दिनों में इसका असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में अयोध्या सबसे ठंडा

मौसम केंद्र लखनऊ से जारी आंकड़ों के अनुसार अयोध्या का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। जबकि बरेली दूसरे नंबर पर है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अयोध्या का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि बरेली और कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है। बाराबंकी का 7 डिग्री और मुजफ्फरनगर का 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार मेरठ, बुलंदशहर, इटावा, हरदोई, लखनऊ, फुरसतगंज, बहराइच, फतेहपुर, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहा।