
Break in withdrawal of monsoon मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे बाद बारिश का अलर्ट है। जिसके अनुसार देश में मौसमी प्रणालियों बन रही है। आसमान में घने बादलों का डेरा रहेगा। कानपुर मंडल के जिलों इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में मानसूनी हवाओं के आने से मौसम में परिवर्तन आएगा। बारिश होने की संभावना है। आज रात दक्षिण और पश्चिमी मानसूनी हवाओं के आने से मानसून की वापसी पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार 30 सितंबर को सुबह और रात में भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग आईएमडी के हवाले से सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में मानसूनी हवाएं आ रही हैं। जिसके कारण आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। 30 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिणी और पश्चिमी मानसूनी हवाओं के आने से मानसून की वापसी पर ब्रेक लग गया है। देश में मौसमी प्रणालियों बन रही है। जिसके कारण बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आजा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। 50 बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री में उनका 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी छुटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 1 अक्टूबर का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 1, 2 और 3 अक्टूबर का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि 4 सितंबर शनिवार का तापमान 24 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 45 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 5 अक्टूबर को 24 से 31 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सोमवार 6 अक्टूबर को 23 से 30 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।