Heavy rain on 30, 31 August and 1 September मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार सितंबर महीने की शुरुआत मूसलाधार बारिश के साथ होगी। इसके साथ ही लगातार बारिश का क्रम बना रहेगा।
Heavy rain on 30, 31 August and 1 September मौसम विभाग में 30 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। यही स्थिति 31 अगस्त और 1 सितंबर की भी रहने की संभावना है। जब 21 मिली मीटर बारिश होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 4 सितंबर गुरुवार तक रुक-रुक कर लगातार बारिश होने की संभावना है। सोमवार 1 सितंबर को इसका प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। जब आकाशीय बिजली गिरने के साथ झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बादल गरजने के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि देर रात 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 61 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 31 अगस्त का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। सितंबर महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से होगी। जब अधिकतम तापमान 25 और 29 डिग्री तापमान के बीच 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
2 सितंबर मंगलवार का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 73 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 3 सितंबर का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 4 सितंबर गुरुवार का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।