आईएमडी लगातार मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। जिसके अनुसार आने वाले पांच दिनों में भीषण लू चलने की संभावना है। 45 डिग्री तापमान के बीच आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है। जानें कानपुर और कानपुर देहात में मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी जानकारी दी है। मौसम विभाग की माने तो आसमान से आग की बारिश होने की संभावना है। तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, औरैया, कानपुर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। बहुत आवश्यक हो तो घर से बाहर निकले। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। कानपुर देहात की भी यही स्थिति है। तेज हवा भी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।