कानपुर

आईएमडी वेदर अपडेट: तेज गर्म हवाओं के साथ जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, जानें मौसम का हाल

आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार तेज हवाओं के साथ गर्म हवा चल सकती है। सूर्य की गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Jun 06, 2024

आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। आसमान में बदल रहने के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज गति से दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आज सूर्योदय का समय 5:15 जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजे होगा।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Published on:
06 Jun 2024 05:35 am
Also Read
View All

अगली खबर