कानपुर

मौसम विभाग की चेतावनी: आज और कल का मौसम रहेगा खतरनाक, गर्मी को लेकर भी अलर्ट

IMD warning: dangerous weather today and tomorrow, alert about heat आईएमडी ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। 19 और 20 अप्रैल को आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले में, पेड़ के नीचे ना रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Apr 19, 2025

IMD warning: dangerous weather today and tomorrow, alert about heat आईएमडी मौसम के खतरनाक होने का अलर्ट जारी किया है।‌ जिसके अनुसार स्थानीय स्तर पर आंधी आने की संभावना है।‌ बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बारिश होने की भी संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रविवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। इस हफ्ते भीषण गर्मी पड़ेगी।

मौसम विभाग कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के-फुल्के बदल रह सकते हैं ।

कैसा रहेगा कानपुर में 20 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भीषण गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में सोमवार 21 अप्रैल को का तापमान 26 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार मंगलवार को 24 से 41, बुधवार 23 से 41, गुरुवार 23 से 41 शुक्रवार 24 से 42, शनिवार 25 से 42 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर