IMD latest weather forecast मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 27 दिसंबर की रात से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के सभी जिलों में यही स्थिति रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर भी काम होगा।
IMD latest weather forecast मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 27 दिसंबर की रात से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर कानपुर मंडल के जिलों में भी दिखेगा। इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया में शुक्रवार की रात से झमाझम बारिश होने की संभावना है। जो 29 दिसंबर तक बना रहेगा। कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का अंतर है। शुक्रवार की रात को 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। धुंध का असर भी रहने की संभावना है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात बढ़ाने के साथ 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।