
कानपुर। सीएसजेएमयू व एचबीटीयू में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स के पास आज लास्ट चांस है. एचबीटीयू की लेदर टेक्नोलॉजी ब्रांच की 12 सीटों पर मंगलवार 14 अगस्त की दोपहर 2 बजे ऑन स्पॉट काउंसिलिंग होगी. इसके लिए 27 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. छात्र अपने सभी एकेडमिक सार्टिफिकेट की फोटो कॉपी व मूल कॉपी साथ लाएंगे. इसके अलावा छात्रों को 98 हजार 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा. रजिस्ट्रेशन फीस 2 हजार रुपये कैश या डीडी दे सकते हैं. हॉस्टल फीस के 15 हजार रुपये का भी ड्राफ्ट देना होगा.
शाम 5 बजे तक अंतिम मौका
सीएसजेएमयू कैंपस के प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन का अंतिम मौका मंगलवार की शाम 5 बजे तक है. सीएसजेएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेस, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क में एमईआरडी कोर्स की सीट खाली हैं. हेल्थ साइंसेस के को-आर्डिनेटर डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी में इंटर में बायो वाले छात्र को ही एडमिशन का मौका मिलेगा. इसके अलावा किसी भी स्ट्रीम में इंटर पास कैंडिडेट एडमिशन ले सकते हैं.
ऐसा बताया प्रभारी ने
वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज़्म मैनेजमेंट के प्रभारी डॉ. विवेक सिंह सचान ने बताया कि डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज में इंटर पास कैंडिडेट को एडमिशन मिलेगा. डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क के को-आर्डिनेटर डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जो भी स्टूडेंट्स आएंगे उन्हें प्रवेश दिया जाएगा.
इतनी सीटें हैं खाली
प्राप्त जानकारी के अनुसार माइक्रोबायोलॉजी में 1 सीट खाली है तो वहीं बीएससी इन ह्यूमन न्यूट्रीशन में 2 सीटें अभी खाली हैं. एचआईए में 35 सीटें अभी खाली हैं तो डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज में 15 सीटें खाली हैं. इसके अलावा मास्टर ऑफ एक्सटेंशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट में 35 और मास्टर ऑफ सोशल वर्क में 4 सीटें अभी भी खाली हैं. छात्र अपने सभी एकेडमिक सार्टिफिकेट की फोटो कॉपी व मूल कॉपी साथ लाएंगे. इसके अलावा छात्रों को 98 हजार 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा. रजिस्ट्रेशन फीस 2 हजार रुपये कैश या डीडी दे सकते हैं.