कानपुर

IND vs NZ : ग्रीन पार्क में कानपुर के Kuldeep को नहीं मिला मौका, Team India की पहले बल्लेबाजी

कानपुर के Green Park Stadium में India Vs New Zealand के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम One Day Cricket Match खेला जा रहा है
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2017, 5:06 PM IST
kuldeep yadav

कानपुर. ग्रीन पार्क स्टेडियम में New Zealand की टीम ने टॉस जीतकर Team India को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। मतलब कानपुर के लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन का मौका नहीं मिलेगा। Green Park Stadium में आज India Vs New Zealand के बीच सीरीज का अहम मैच खेला जा रहा है। अहम इसलिए क्योंकि जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह टीम द्विपक्षीय सीरीज की विजेता बन जाएगी। तीन मैचों की सीरीज में अभी तक दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी ग्रीनपार्क मैच देखने पहुंचे हैं।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन , विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और महेंद्र सिंह धोनी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगा। स्पिन गेंदबाजी यजुवेंद्र चहल और रवींद्र जड़ेजा का कंधों पर होगा। कप्तान विराट कोहली को आलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जबर्दस्त फॉर्म में हैं भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar Form)
उत्तर प्रदेश के Fast Bowler भुवनेश्वर कुमार शानदार फार्म में हैं। पहले मैच में उन्होंने एक विकेट लेने के साथ ही जरूरत के समय 26 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी। सीरीज के दूसरे मैच में Bhuvneshwar Kumar ने तीन किवी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। वहीं लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल न किए जाने से कानपुर के लोगों में थोड़ी निराशा है।

आलराउंडर्स से सजी है New Zealand Cricket Team
न्यूजीलैंड की टीम में कई आलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपने हरफनमौला खेल से कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं। कप्तान विलियम्सन खुद बड़ी पारी खेलना चाहेंगे, जबकि उन्हें स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर, मार्टिन गुप्तिल, लाथम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के कंधों पर होगी। न्यूजीलैंड टीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये है 11 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), केदार जाधव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

Updated on:
29 Oct 2017, 5:06 PM IST
Published on: