Bakrid Namaz Kanpur: कानपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में समय घोषित कर दिया गया है। मरकजी ईदगाह बेनाझाबर में सुबह 7:30 बजे नमाज होगी। कई मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए दो चरणों में नमाज अदा कराने की तैयारी की गई है।
Kanpur Bakrid Namaz Timing 2026: ईद-उल-अजहा (Bakrid) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कानपुर शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की टाइमिंग घोषित कर दी गई है। मरकजी ईदगाह बेनाझाबर में बकरीद की नमाज गुरुवार सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। यहां केवल एक बार ही नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं, कई बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों में भीड़ को देखते हुए दो चरणों में नमाज कराने की व्यवस्था की गई है।
शहर की प्रमुख ईदगाहों में नमाज के समय को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ईदगाह सुजातगंज में सुबह 6 बजे नमाज होगी, जबकि ईदगाह फेथपुलगंज में 6:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह बगाही बाबूपुरवा में सुबह 7 बजे नमाज रखी गई है।
इसके अलावा ईदगाह चांदमारी और ईदगाह उसमानपुर में सुबह 7:30 बजे नमाज होगी। ईदगाह जाजमऊ, मसवानपुर और नवाबगंज में सुबह 8 बजे नमाज का समय तय किया गया है। ईदगाह गद्दियाना में सुबह 8:30 बजे नमाज होगी। मछरिया ईदगाह में भीड़ को देखते हुए दो बार नमाज अदा कराई जाएगी, जिसका समय सुबह 7:30 बजे और 8:30 बजे रखा गया है।
कई मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दो बार नमाज कराने की व्यवस्था की गई है। मस्जिद शफियाबाद में सुबह 6:30 बजे और 8 बजे नमाज होगी। शशिया जामा मस्जिद ग्वालटोली में सुबह 7 बजे और 11 बजे नमाज अदा की जाएगी।
मस्जिद आयशा सिद्दिकिया कुलीबाजार और मस्जिद अशरफाबाद जाजमऊ में सुबह 7 बजे नमाज होगी। जामा मस्जिद पटकापुर और मकतबा इमामिया जूही सफेद कालोनी में सुबह 7:30 बजे नमाज का समय तय किया गया है।
मस्जिद कुरसवां पटकापुर, मस्जिद अहले बैत बेकनगंज और मकतब इमामिया अजीतगंज में सुबह 8 बजे नमाज होगी। वहीं बैतुल सलात पोखरपुर और मकतबा इमामिया समिति जूही सफेद कालोनी में सुबह 8:30 बजे नमाज रखी गई है।
ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए मस्जिद कमेटियों और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वही इस बार कानपुर में बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खास उत्साह दिखाई दे रहा है और शहर की सभी प्रमुख ईदगाहों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।