कानपुर

Kanpur News: 21 जून को बंद रहेगा कानपुर सेंट्रल, कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला टर्मिनल

Kanpur Central Station Closure: 21 जून को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पूरी तरह बंद रहेगा। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों के टर्मिनल बदले जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने और वैकल्पिक स्टेशन इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
2 min read
May 27, 2026
Kanpur Central Railway Station
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (फोटो- पत्रिका)

कानपुर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 21 जून को कानपुर सेंट्रल स्टेशन को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है। स्टेशन पर इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 11 जून से 20 जून तक प्री और नॉन इंटरलॉकिंग (Non Interlocking) का काम चलेगा, जबकि 21 जून को मुख्य इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी वजह से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट और टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है। इस दौरान यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी कानपुर सेंट्रल से यात्रा करने में हो सकती है।

गोविंदपुरी स्टेशन का करना होगा उपयोग

रेलवे (Railway) ने यात्रियों के लिए गोविंदपुरी स्टेशन को वैकल्पिक स्टेशन बनाया है। कई ट्रेनों का संचालन अब Kanpur Central की जगह गोविंदपुरी स्टेशन से किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और ट्रेन की लाइव स्थिति चेक करते रहें।

कई ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई स्पेशल और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से ये ट्रेनें शामिल हैं-

05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल

05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल

05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल

55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर

इन ट्रेनों के यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या दूसरे स्टेशन का सहारा लेना पड़ सकता है।

कई ट्रेनों का बदला जाएगा टर्मिनल

कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट यानी आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इनमें—

13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस

13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस

11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस

11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए स्टेशन तक ही किया जाएगा।

यात्रियों को रेलवे की सलाह

रेलवे ने कहा है कि इंटरलॉकिंग कार्य भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही को और सुरक्षित और बेहतर बनाएगा। हालांकि इस दौरान अस्थायी असुविधा हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे इन्क्वायरी, NTES ऐप और IRCTC प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो।

Updated on:
27 May 2026 08:18 pm
Published on:
27 May 2026 08:17 pm