कानपुर

डीजे विवाद: मुकदमे पर बोले बीजेपी जिलाध्यक्ष कलम और पन्ना प्रशासन का, लेकिन कार्यकर्ता को नहीं होगी जेल

Kanpur DJ controversy case: District President said no worker will be jailed कानपुर में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी ने कहा है कि प्रशासन की कलम और प्रशासन का पन्ना है। लेकिन एक तरफा कार्रवाई करने नहीं दी जाएगी।

2 min read
Apr 08, 2025

Kanpur DJ controversy case: District President said no worker will be jailed कानपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पांच थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी थानों की एफआईआर की कॉपी उन्होंने मंगवाई है। आज शाम को अपने नेताओं के साथ बैठकर बातचीत होगी। जो कुछ भी हुआ हो। एक लाइन कहता हूं किसी भी कार्यकर्ता को जेल नहीं जाना पड़ेगा। रामलीला शोभा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने कई थाना क्षेत्र में डीजे को जब्त किया है। इस दौरान हिंदू संगठनों में काफी नाराजगी है अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया है कि डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संघ या संगठन के किसी पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है। फिलहाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रामनवमी के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कई शोभा यात्राएं विवादों में रही। पुलिस ने शोभा यात्रा के साथ चल रहे डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। जो मानक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे। जिसको लेकर बीजेपी और हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त था। कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की चर्चा भी जोरों पर है।

क्या कहते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित?

बीजेपी जिलाध्यक्ष उत्तरी अनिल दीक्षित ने कहा कि इस संबंध में वह अपने नेताओं से बातचीत करेंगे। अधिकारियों से भी बातचीत होगी। यह जांच का विषय है कि कहां पत्थर चलाए गए हैं कहां नहीं चले हैं? इसकी जांच कराई जाए। लेकिन एक तरफा कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी। प्रशासन की कलम है, प्रशासन का पन्ना है। वह इस तरह के गंभीर धाराओं में यदि कुछ करता है तो भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते चुपचाप नहीं बैठूंगा। कार्यकर्ताओं को किसी भी सूरत में जेल नहीं जाने दूंगा।

Also Read
View All

अगली खबर