
Kanpur and Kanpur dehat weather forecast आईएमडी और सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। आज 27 दिसंबर की रात से 29 दिसंबर के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चल सकती है। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को साल का पहला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। बारिश के साथ बर्फबारी भी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 27 दिसंबर के दिन तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। देर रात मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार की देर रात शुरू हुई बारिश का क्रम शनिवार की सुबह भी दिखाई पड़ेगा। जब 100 प्रतिशत बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गरज चमक के साथ आंधी भी चल सकती है। रात में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी तेज हवा चल सकती है। लेकिन बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। देर रात जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। 70 प्रतिशत बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जो शनिवार की सुबह तक जारी रहेगा शनिवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जो देर शाम तक चलता रहेगा। रात में 30 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार की सुबह भी हल्की-फुल्की बारिश होगी। जब तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।