कानपुर

कानपुर में पत्नी से झगड़े के बाद डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, रीजेंसी अस्पताल में मौत

Kanpur News: कानपुर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर संदीप सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद रात करीब 2 बजे खुद को गोली मार ली। वह कानपुर देहात में तैनात थे। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Oct 05, 2026
UP News
कानपुर में डॉक्टर ने खुद को मारी गोली (X Photo @gaurav1307kumar)

Kanpur Doctor Suicide: कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर संदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट की है। गोली की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिवार और आसपास के लोग उन्हें रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर किदवई नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कमरे में मिली खून से लथपथ लाश

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर संदीप सिंह की पत्नी कंचन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी फ्लैट की तरफ पहुंचे। पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की मदद से संदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज

संदीप ने करीब तीन साल पहले कासगंज की रहने वाली कंचन से दूसरी शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों का छह महीने का एक बेटा है। इससे पहले संदीप का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। पहली पत्नी से उनकी पांच साल की बेटी है। संदीप निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट में पत्नी और छह महीने के बेटे के साथ रहते थे। उनके पिता राज बहादुर सिंह लाल बंगला के परदेवनपुरवा में रहते हैं। पिता के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही संदीप और कंचन के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगे थे। परिवार के लोग दोनों को समझाकर मामला शांत करा देते थे।

पिता से रात में हुई थी बात

संदीप के पिता ने कहा कि रात में बहू कंचन का फोन आया था। बोली- पापा ऐसी घटना हुई है। संदीप को रीजेंसी ले जा रही हूं। मैंने कहा कि तुम बहुत धर्मात्मा बनती हो, जियो अपने हिसाब से।

Updated on:
05 Oct 2026 11:46 am
Published on:
05 Oct 2026 10:34 am