Kanpur Lamborghini Accident Latest Update: कानपुर पर हुए लैम्बॉर्गिनी हादसे में एक नया मोड़ आ गया है। दावा है कि पुलिस ने अब आरोपी शिवम मिश्रा पुछताछ के लिए मना कर दिया है।
Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर के वीआईपी रोड पर हुए लैम्बॉर्गिनी हादसे में पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपी शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेशी तक की प्रक्रिया मात्र 70 मिनट में पूरी कर दी गई। कुछ घंटों में जमानत मिलने से ‘रसूख’ को लेकर चर्चा तेज है। हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जांच जारी है। PTI से बातचीत के दौरान जांच अधिकारी ने कहा है कि अब शिवम मिश्रा से पुलिस कोई पुछताछ नहीं करेगी, केस में शिवम से पुछताछ की जरूरत नहीं है।
वहीं अब इस केस को लेकर कई सारे सावल खड़े हो रहे हैं। साथ ही पुलिस के जांच पर भी संदेह हो रहा है कि आखिर कैसे मात्र 70 मिनट के अंदर ही पुलिस ने सारी पुछताछ कर ली। बता दें कि आरोपी शिवम मिश्रा शहर के बड़े तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा का बेटा है।
कानपुर में लैम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदने वाले शिवम मिश्रा को 7 घंटे में ही जमानत मिल गई थी। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि आप किस आधार पर न्यायिक हिरासत की मांग कर रहे हैं। जब पीड़ित ने पहले ही समझौता कर लिया। इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी।
कोर्ट ने सवाल किया पुलिस को शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने जरूरत ही नहीं थी। इस पर पुलिस ने जवाब दिया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। शिवम ने कोर्ट में कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेगा। किसी को भी धमकाएगा नहीं। साक्ष्य को प्रभावित नहीं करेगा। 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस उसे छोड़ देगी।