कानपुर

कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट लेटेस्ट अपडेट: आरोपी के पिता बोले- शिवम नहीं चला रहा था कार

Lamborghini car: Who was driving? कानपुर में लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट मामले में आरोपी शिवम मिश्रा के पिता का पुलिस के खिलाफ बयान आया है, जिसमें पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि शिवम मिश्रा ही कार चला रहा था।

2 min read
Feb 10, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Kanpur Lamborghini car accident: Accused father reveals truth. कानपुर लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट में आरोपी शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा गाड़ी में बेहोश हो गया था, जिससे ड्राइवर हड़बड़ा गया और घटना कर बैठा। एक सवाल पुलिस और मीडिया दोनों के लिए दरवाजा नहीं खोला के जवाब में उन्होंने बताया कि पुलिस और मीडिया दोनों से डर लग रहा है। उन्होंने पुलिस के उस बयान को भी झूठा बताया जिसमें बताया जा रहा है कि उनका बेटा शिवम गाड़ी चला रहा था। दरअसल पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था और उसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

ये भी पढ़ें

लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट: पुलिस को वापस लौटना पड़ा, पहली बार दिखाई पड़े शिवम मिश्रा के पिता, पुलिस कमिश्नर बोले-

करीब 10 करोड़ रुपए की लैंबॉर्गिनी कार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट चर्चा का विषय बना है। यह कार करीब 10 करोड़ रुपए की है। आरोपी शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने बताया कि लैंबॉर्गिनी कार ड्राइवर ही चला रहा था। बगल की सीट में शिवम मिश्रा बैठा था जो बेहोश हो गया। जिससे ड्राइवर हड़बड़ा गया और उसने शिवम को देखने का प्रयास किया। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने टेंपो और अन्य को टक्कर मार दी।

किसी भी ड्राइवर का इरादा दुर्घटना का नहीं होता

केके मिश्रा ने बताया कि किसी भी ड्राइवर का यह इरादा नहीं होता है कि वह जानबूझकर टक्कर मारे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। पुलिस और पत्रकार घर आकर दरवाजा भड़भड़ा रहे थे। बेटा अस्पताल में भर्ती है और मैं वहां नहीं जा पाया। हां, बेटे ने महंगी गाड़ी ले आई। इस पर चर्चाएं हो रही हैं।

मीडिया और पुलिस से डर लग रहा

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कमिश्नर बोल रहे हैं कि शिवम गाड़ी चला रहा था, तो यह बिल्कुल गलत है। उनके घर में शराब नहीं पी जाती है और ना ही उनका लड़का शराब पीता है। यह गलत बात है और उन्हें पुलिस के साथ पत्रकारों से भी डर लग रहा है। गलत खबरें छप रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी उसमें शामिल होंगे।

Also Read
View All

अगली खबर