कानपुर

कानपुर में लव जिहाद: माथे पर तिलक, हाथ में कलावा, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, मुकदमा दर्ज

कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने माथे में तिलक और हाथ में कलावा बांधकर हिंदू लड़की को सजिशन अपने जाल में फंसाया। धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह कर लिया।‌ मामला पुलिस के पास है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2024, 8:00 PM IST
Feature image

उत्तर प्रदेश की कानपुर में नाम बदलकर नाबालिग किशोरी से दोस्ती की। हाथ में कलावा और माथे पर टीका भी लगता था। जिसका यह रूप देखकर पीड़िता सोच भी नहीं सकी कि वह किसी बड़े साजिश में फंसने जा रही है। 14 अक्टूबर को युवक ने मिलने के लिए बुलाया और जबरदस्ती अपने साथ लेकर चला गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि खोजबीन से जानकारी हुई की निहाल खान उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला बाबू पुरवा थाना क्षेत्र का है।

बापू पुरवा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ निशांत नाम के लड़के ने दोस्ती की। जो माथे पर तिलक और हाथ में कलावा भी बांधता था। निशांत ने बीते 14 अक्टूबर को पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और जबरदस्ती अपने साथ लेकर चला गया। नाबालिग किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह कर लिया। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। इधर पीड़िता के पिता ने बाबू पुरवा थाना में तहरीर देकर बताया कि निहाल खान उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। उन्होंने इस लव जिहाद बताया। बोले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या कहती है एसीपी बाबू पुरवा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी बाबू पुरवा अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की के धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला सामने आया है। पीड़िता को बरामद कर लिया गया है। उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।‌

Updated on:
26 Oct 2024, 8:00 PM IST
Published on: