
Kanpur Weather Forecast: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कानपुर मंडलके लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विशेषज्ञोंके अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल के सभी छह जिलों में मौसमका मिजाज बदलने वाला है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को तेज धूप व लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
कानपुर नगर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। देर रात या मंगलवार सुबह कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या आंधी-पानी हो सकता है। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ नमी का स्तर 35 से 40 प्रतिशत तक रह सकता है।
कानपुर देहात में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।इटावा में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। रात के समय तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फर्रुखाबाद में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। स्थानीय स्तर पर बादल विकसित होने से हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कन्नौज और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव से गर्मी में कमी आएगी। यहां अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। औरैया में अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद या शाम के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। अचानक आंधी और बारिश के दौरान दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी और धीमी गति से चलाने की अपील की गई है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को समय-समय पर मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है। अगले 24 घंटे में मानसून की सक्रियता के चलते पूरे कानपुर मंडल में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है।