कानपुर

Kanpur News: 43 बंद अस्पतालों को फिर से खोलने की कवायद, महापौर रखेंगी इस दिन बड़ा प्रस्ताव

Kanpur Hospitals:कानपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। महापौर प्रमिला पांडेय बंद पड़े 43 अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को दोबारा शुरू कराने का प्रस्ताव रखने जा रही हैं। इसके साथ ही स्कूल, सीवर, जलनिकासी और नगर निगम की आय बढ़ाने से जुड़े मुद्दे भी उठाए जाएंगे।

2 min read
Jun 21, 2026
Kanpur News
सांकेतिक फोटो पत्रिका

Kanpur Closed Hospitals: कानपुर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय 24 जून को लखनऊ में होने वाली प्रदेश के 17 महापौरों की बैठकमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखने जा रही हैं। इनमें शहर के बंद पड़े 43 अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को दोबारा संचालित कराने का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल है। इससे शहरवासियों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

बंद अस्पतालों और स्कूलों को पुनर्जीवित करने की मांग

जानकारों की माने तो महापौर वर्षों से स्टाफ की कमी के कारण बंद पड़े चाचा नेहरू अस्पताल समेत 43 अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को फिर से शुरू कराने की मांग बैठक में उठा सकती है।इसके साथ ही नगर निगम के 11 स्कूलों के संचालन को निजी विद्यालयों की तर्ज पर बेहतर बनाने और उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।

सीवर,जलनिकासी और सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस

जानकारों की माने तो महापौर बैठक में शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी सुझाव दिए जाएंगे।इसके साथ ही अंग्रेजों के जमाने से पड़े जर्जर और ढके नालों से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष धनराशि मांगी जाएगी। इसके अलावा सीवर और जलापूर्ति लाइनों को दुरुस्त करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आय बढ़ाने के लिए नए मंगल भवन और कन्वेंशन सेंटर का प्रस्ताव

नगर निगम की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए शहर में नए मंगल भवनों के निर्माण की योजना भी प्रस्तावित है। इसके पीछे की वजह है कि वर्तमान में स्वच्छता पार्क के मंगल भवन से नगर निगम को अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इसी मॉडल पर शहर में लगभग आधा दर्जन नए मंगल भवन बनाने के लिए धन की मांग की जाएगी। साथ ही चुन्नीगंज में बने कन्वेंशन सेंटर को जल्द चालू कराने और शहर के विभिन्न हिस्सों में महिला मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

तीन वर्षों में नगर निगम की आय में बड़ा इजाफा

जानकारों की माने तो बीते तीन वित्तीय वर्षों में नगर निगम की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तीन साल पहले नगर निगम की आय करीब 384 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 584 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भवन कर के दायरे में लगातार नए भवन जोड़े जा रहे हैं, जिससे राजस्व बढ़ रहा है। वर्तमान में शहर के 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए भी अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाएगी, ताकि जलनिकासी, सीवर और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

Published on:
21 Jun 2026 12:06 pm