कानपुर

कानपुर मेयर का मंदिर खोजो अभियान, पूछी- क्या कुरान में मंदिर तोड़ने की बात लिखी है? एक मंदिर में फैक्ट्री

Kanpur Mayor temple search campaign कानपुर में मंदिरों की तलाश की जा रही है। जिनकी संख्या सैकड़ो में है। कानपुर नगर निगम की टीम के साथ मेयरों मंदिर खोजने के लिए निकली। शिवालय में फैक्ट्री चलता मिला। मंदिरों के अंदर मूर्तियां खंडित मिली। बोली सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।

less than 1 minute read
Dec 23, 2024

Kanpur Mayor temple search campaign, कानपुर में मेयर प्रमिला पांडे बंद पड़े मंदिरों को खुलवाने का अभियान चल रही है। इसी क्रम में कर्नलगंज पहुंची। यहां के लोधेश्वर इलाके में करीब 350 साल पहले बने शिव मंदिर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 60-70 साल से पूजा नहीं हो रही है। मेयर ने मौके पर पहुंचकर बंद पड़े ताले को तोड़ा और इसके बाद सभी मंदिर के अंदर घुसे। जहां पर मूर्तियां और शिवलिंग खंडित मिली। ‌ इस मौके पर मेयर के साथ कानपुर नगर निगम की टीम और पुलिस भी मौजूद थी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेयर प्रमिला पांडे ने कहा कि उन्होंने भी कुरान पढ़ी है। जिसमें कहीं नहीं लिखा है कि हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ दिया जाए। शिवालय की भी यही स्थिति है। पांच मंदिरों को खोजा गया है। यह अभियान रोज चलाया जाएगा। एक धर्मशाला में ऊपर मार्केट बन गई है। एक मंदिर में मूर्तियां टूटी मिली। शंकर भगवान गायब है। जिसने भी किया है। उन सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 15 मंदिरों के विषय में जानकारी हो गई है। जिन्हें कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।

क्या कहती हैं प्रमिला पांडे?

प्रमिला पांडे ने कहा कि जब 1991-92 में कानपुर में दंगा हुआ था। तब यहां के विधायक नीरज चतुर्वेदी हुआ करते थे। जिनके साथ उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया है। आज मंदिरों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मूर्तियां तोड़ी गई है, मंदिरों में कब्जा कर लिया गया है। एक जगह फैक्ट्री चल रही है। प्रमिला पांडे ने फैक्ट्री चलाने वालों से पूछा कि क्या कुरान में यही लिखा है? उन्होंने भी कुरान पढ़ी है। क्या कुरान यही बताता है कि मंदिर तोड़ो?

Published on:
23 Dec 2024 06:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर