Kanpur Search for temples started उत्तर प्रदेश में संभल के बाद कानपुर में मंदिरों में अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया है। प्रमिला पांडे मौके पर पहुंचकर मंदिर की साफ सफाई करवा रही हैं। उनके साथ सात थानों की फोर्स भी मौजूद है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर निगम मेयर ने कहा कि 1930 में बेकनगंज को सोनार गली कहते थे। हिंदुओं के पलायन के बाद मोहम्मडन आ गए। उसके बाद क्षेत्र के मंदिर धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर लिया गया। उन्होंने मोहल्ले वालों से मंदिरों की सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इसके पहले बेकनगंज में ही तीन मंदिरों की खोज की गई। जहां पर साफ सफाई करने के बाद नित्य पूजा करने की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम मेयर हेलमेट पहनकर मंदिरों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी।