कानपुर

Kanpur Murder: ‘मम्मा फोन पर बात कर रही थी, पापा ने बोला तो चाकू मार दिया’, मासूम ने बयां की मनीष हत्याकांड की दास्तां

Murder in Kanpur: कानपुर में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या (Wife Killed Husband) कर दी। आरोप है कि महिला ने प्रेमी के कहने पर पति को मार डाला, पूरी खबर पढ़िए…
3 min read
• •
Updated: 17 Jun 2026, 5:17 PM IST
महिला ने पति की हत्या कर दी
कारोबारी मनीष और उसकी पत्नी की फाइल फोटो (सोर्स- पत्रिका)

Woman Stabs Husband: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या (Woman Murder his Husband) कर दी। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पति के पेट में 3 बार चाकू मारा। इसके बाद पति को गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मासूम रियांश ने कहा- मम्मा ने पापा को चाकू मार दिया

प्रेम विवाह करने वाली निहारिका ने अपने मासूम बेटे के सामने पति मनीष गुप्ता (42) पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मनीष घायल हालत में बेटे रियांश को लेकर करीब 500 मीटर दूर फीलखाना थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

मनीष की मौत के बाद उसके मासूम बेटे रियांश ने पुलिस के सामने वारदात की दास्तां बयां की है। वारदात के समय रियांश कमरे में बैठकर वीडियो गेम खेल रहा था। वारदात के बारे में पूछने पर मासूम रियांश ने कहा- मम्मा फोन पर बात कर रही थी, तब पापा से लड़ाई हो गई। इसके बाद मम्मा ने पापा को चाकू मार दिया। इतना कहने के बाद रियांश फिर से गेम खेलने लगा।

बॉयफ्रेंड ने फोन पर कहा- पति को खत्म कर दो

कानपुर में एक महिला निहारिका कश्यप ने चाकू मारकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान फीलखाना इलाके के बालाजी धाम निवासी रामकिशोर गुप्ता के बेटे मनीष के रूप में हुई है। मनीष के परिजनों के मुताबिक, निहारिका कश्यप फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। उसे बात करते हुए मनीष ने देख लिया। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान फोन पर निहारिका के प्रेमी ने कहा कि अपने पति को खत्म कर दो। प्रेमी के कहने पर निहारिका ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया।

11 दिन बाद पति की मौत

चाकू के हमले से घायल मनीष का 10 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद 11वें दिन (मंगलवार) को मनीष ने दम तोड़ दिया। मनीष की पत्नी ने 5 जून को उसके ऊपर चाकू से हमला किया था। मनीष के परिजनों का आरोप है कि निहारिका पिछले 3 साल से धोखा दे रही है। उसका किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कारोबारी का इकलौते बेटा था मनीष

मनीष के पिता रामकिशोर गुप्ता कारोबारी हैं। मनीष, रामकिशोर गुप्ता का इकलौता बेटा था। रामकिशोर गुप्ता, कपूर सप्लाई का कारोबार करते हैं। रामकिशोर की पत्नी का नाम मीरा, बेटे का नाम मनीष और एक बेटी का नाम पूनम है। रामकिशोर ने बताया कि उनका बेटा मनीष किराना बाजार में ब्रोकर था। इस दौरान उसकी मुलाकात निहारिका कश्यप से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया।

अफेयर की जानकारी होने पर परिवार ने 30 जून 2017 को मनीष और निहारिका ने शादी कराई थी। मनीष और निहारिका का 6 साल का बेटा रियांश गुप्ता है। फीलखाना थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने पति पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

निहारिका का जम्मू को युवक से चल रहा था अफेयर

मनीष गुप्ता के पिता रामकिशोर गुप्ता का आरोप है कि करीब 3 साल पहले निहारिका की सोशल मीडिया के जरिए जम्मू के एक युवक से पहचान हुई थी। शुरुआत में यह सामान्य बातचीत थी, फिर बातचीत लंबी होने लगी। धीरे-धीरे निहारिका जम्मू के युवक से फोन पर घंटों बात करने लगी। जब मनीष को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। यहीं से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ने लगा। निहारिका और जम्मू के युवक से फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

Updated on:
17 Jun 2026, 5:17 PM IST
Published on: