कानपुर

Kanpur News:मिडिल-ईस्ट में रह रहे जिले के लोगों की खोज में जुटा प्रशासन, जारी किए संपर्क नंबर

Middle East Residents Data: प्रशासन ने मिडिल-ईस्ट देशों में रह रहे जनपदवासियों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। आपात स्थिति में सहायता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन और संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत समन्वय और मदद पहुंचाई जा सके।

2 min read
Mar 02, 2026

कानपुर। मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में चल रहे युद्ध और बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए कानपुर नगर प्रशासन ने एहतियातन महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रशासन ने जनपद के उन नागरिकों का अद्यतन विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो वर्तमान मे मिडिल-ईस्ट देशों में निवास, रोजगार, अध्ययन या यात्रा के सिलसिले में रह रहे हैं। इसके अलावा किसी कारणवश वहां फंसे लोगों की जानकारी भी मांगी गई है। हाल ही में इन देशों से भारत लौटे जनपदवासियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहायता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

सहायता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया कदम -

ये भी पढ़ें

Kanpur News:नाले में कंबल में लिपटा मिला था महिला का शव, पति गिरफ्तार

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संभावित आपात स्थिति में त्वरित संपर्क और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। संबंधित नागरिकों से अपना नाम, पासपोर्ट संख्या, वर्तमान देश व शहर का विवरण, स्थानीय संपर्क नंबर, भारत में स्थायी पता, परिजन का मोबाइल नंबर तथा अपनी वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार सही और पूर्ण जानकारी मिलने से किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। मांगी गई सूचना dmkap@nic.in पर ईमेल के माध्यम से अथवा संबंधित तहसील या उपजिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की जा सकती है। प्रशासन ने सभी से समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

इन नंबर पर करें संपर्क -

जिलाधिकारी, कानपुर नगर दूरभाष: 0512-2304436 मोबाइल: 9454417554, अपर जिलाधिकारी (नगर)मोबाइल: 9454416400, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)मोबाइल: 9454417625, अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति)मोबाइल: 9454416409, अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) मोबाइल: 9454416399, अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम)मोबाइल: 9454416401, अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय)मोबाइल: 9454416402, अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय)मोबाइल: 9454416403, अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ)मोबाइल: 9454416404, अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम)मोबाइल: 9454416405, अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम)मोबाइल: 9454416406, अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम)मोबाइल: 9454416407, उप जिलाधिकारी, सदर मोबाइल: 9454416385, उप जिलाधिकारी, घाटमपुर मोबाइल: 9454416387, उप जिलाधिकारी, बिल्हौर मोबाइल: 9454416386, उप जिलाधिकारी, नर्वल मोबाइल: 9454416395.

Also Read
View All

अगली खबर