कानपुर

Kanpur News:कार-बाइक टक्कर के बाद सड़कों पर तांडव, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

Kanpur News:कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में कार-बाइक टक्कर के बाद पीछा कर रहे युवकों ने कार चालक व सवारों की पिटाई कर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी है।

2 min read
Mar 02, 2026

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर रविवार देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही अन्य की तलाश जारी है।

औरैया से कानपुर जा रहे था कार चालक -

ये भी पढ़ें

कन्नौज में तमिलनाडु पुलिस की चहलकदमी से मचा हड़कंप, एक युवक को गिरफ्तार कर ले गई साथ

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से औरैया के याकूबपुर निवासी सुशील कुमार वर्तमान में कल्याणपुर कला में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा शिवली रोड स्थित ‘जय मां वैष्णो ज्वेलर्स’ नामक दुकान संचालित करती हैं। रविवार देर शाम सुशील कुमार, कल्याणपुर निवासी धीरज तिवारी की कार से होली के अवसर पर घर लौट रहे थे।

पहले सचेंडी में मारी थी टक्कर -

रास्ते में सचेंडी के रायपुर क्षेत्र के पास कार से एक बाइक सवार को टक्कर लग गई। आरोप है कि इसके बाद कुछ युवकों ने बाइक से कार का पीछा शुरू कर दिया। घबराकर चालक धीरज ने रफ्तार बढ़ा दी। जब कार कल्याणपुर के बंबा रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कल्याणपुर निवासी बाइक सवार बबलू शर्मा को मामूली चोटें आईं। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई, जिससे वाहन आगे नहीं बढ़ सका।

पीछा कर रहे थे युवक -

इसी बीच पीछा कर रहे युवक मौके पर पहुंच गए और चालक धीरज के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। बीच-बचाव करने उतरे सुशील कुमार को भी पीटा गया। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गए। घायल चालक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन की हुई पहचान अन्य की तलाश जारी -

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर, वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से सचेंडी निवासी ऋषभ यादव, अभिजीत राजपूत और पुनीत को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Published on:
02 Mar 2026 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर