कानपुर

Kanpur News:नौकरी का झांसा, कैद और फिर हिम्मत की उड़ान,आरोपी हुआ गिरफ्तार

Kanpur Crime news:नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की युवती को कानपुर बुलाकर देह व्यापार में धकेला गया। युवती किसी तरह भागकर पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

2 min read
Apr 04, 2026

कानपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम बंगाल की एक युवती को कानपुर बुलाकर देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Kanpur Weather:शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज:कुछ ऐसा हुआ कि थम गई कानपुर की रफ्तार

नौकरी का लालच, फिर बंधक बनाकर किया शोषण

पुलिस के अनुसार, युवती को ‘कोलकाता के दादा’ नाम से पहचान रखने वाले व्यक्ति और कानपुर निवासी रोहित वर्मा ने नौकरी का झांसा दिया था। बेहतर भविष्य की उम्मीद में युवती कानपुर पहुंच गई, लेकिन यहां पहुंचते ही उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया और लगातार मानसिक व शारीरिक दबाव बनाया गया। उसे बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। इस दौरान गिरोह द्वारा उसे पूरी तरह अपने कब्जे में रखकर शोषण किया जाता रहा, जिससे वह बेहद दहशत में थी।

हिम्मत दिखाकर भागी युवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दो दिन पूर्व युवती को मौका मिला और वह किसी तरह वहां से भाग निकली। सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उसने पूरी घटना बताई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके, एडीसीपी लाइन शिवा सिंह और ट्रेनी आईपीएस सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान शुक्रवार देर शाम आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी रोहित वर्मा को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और होटल संपर्क सूची बरामद की।

आरोपी जेल भेजा गया, फरार गिरोह की तलाश जारी

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के बड़े नेटवर्क का अंदेशा है। मुख्य सरगना समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें कोलकाता रवाना कर दी गई हैं। लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated on:
04 Apr 2026 08:58 pm
Published on:
04 Apr 2026 08:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर