7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:“तेरे सामने मरूंगा…”पत्नी के एक जवाब ने खत्म कर दी युवक की जिंदगी

Suicide case Kanpur:कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद ऑटो चालक राजा दिवाकर ने आत्महत्या कर ली। पहले उसने पत्नी को मैसेज और फोटो भेजे, फिर फंदा लगा लिया। पत्नी के कठोर जवाब के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर। सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में 25 वर्षीय ऑटो चालक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। जिसके चलते युवक तनाव में चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजा दिवाकर के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्नी करिश्मा, मां माया और भाई सोनू हैं। पिता राम बाबू ने बताया कि बेटे की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। लगभग एक माह पहले विवाद के बाद पत्नी अपने मायके कानपुर देहात के गुलवापुर चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी थी।

परिजनों के मुताबिक राजा दिवाकर लगातार पत्नी को फोन कर वापस आने के लिए कहता था, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार को भी दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ। इस दौरान राजा ने गाली-गलौज की, जिसके बाद परिजनों ने उसे समझाकर शांत कराया और कॉल कटवा दी।बताया गया कि शाम 5:29 बजे से 6:14 बजे के बीच राजा ने पत्नी को तीन बार वीडियो कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उसने 6:18 बजे पत्नी को मैसेज भेजा कि वह उसके सामने मरना चाहता है। इसके साथ ही उसने गले में फंदा डाले अपनी तस्वीरें भी भेजीं।

परिजनों के अनुसार रात 7:47 बजे पत्नी की ओर से जवाब आया, जिसमें कथित तौर पर उसे मर जाने की बात कही गई। इसके बाद राजा ने देर रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर राजा का शव पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।