कानपुर

Kanpur News:प्यार निकला छलावा,धर्म बदला, गर्भपात कराया, आरोपी गिरफ्तार

Forced Conversion Allegation :कानपुर में एक म्यूजिक टीचर ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव देने, यौन शोषण, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Mar 02, 2026

कानपुर। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक म्यूजिक टीचर ने एक युवक और उसके परिजनों पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव देने, यौन उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2017 में हुई थी मुलाकात -

ये भी पढ़ें

Kanpur News:मिडिल-ईस्ट में रह रहे जिले के लोगों की खोज में जुटा प्रशासन, जारी किए संपर्क नंबर

बारादेवी निवासी पीड़िता के अनुसार, वह ग्वालटोली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है।उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में चुन्नीगंज निवासी एक युवक से हुई थी,जो गिटार वादन करता था।विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान संपर्क बना रहा।वर्ष 2023 में बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया और इसी दौरान शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी स्वयं को ठाकुर बताता रहा और इसी पहचान के साथ लगभग दो वर्ष तक संबंध में रहा। मई 2025 में गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसने शादी की बात रखी। इस पर आरोपी ने पहले आश्वासन दिया, लेकिन बाद में गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता के मुताबिक, बाद में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ठाकुर नहीं, बल्कि ईसाई है।आरोप है कि इसके बाद उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार की बदनामी की धमकियां दी गईं।

पिता और भाई ने भी किया दुष्कर्म -

पीड़िता का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने उसे धमकाकर एक मकान में बंद कर दिया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपी के पिता और भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कहा कि पेट में लातें मारकर और दवाइयां खिलाकर जबरन गर्भपात कराया गया। आरोपी के परिजन मां, बहनें, भाभी सहित अन्य रिश्तेदार भी गाली-गलौज और मारपीट में शामिल रहे। इस दौरान पीड़िता की चेन, अंगूठी, पायल और करीब 50 हजार रुपये छीने गए। पीड़िता का दावा है कि धमकी देकर उससे ऑनलाइन और नकद मिलाकर लगभग एक लाख रुपये वसूले गए। पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी को उसने 1090 पर कॉल कर सहायता मांगी थी।

क्या बोले एसीपी कर्नलगंज -

वही एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Mar 2026 11:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर