कानपुर

Kanpur News:नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी,मुकदमा दर्ज

Kanpur Crime News: एक महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
May 08, 2026
Feature image

कानपुर। कल्याणपुर में एक महिला को धोखे से घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक और उसकी पत्नी ने विरोध करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

बिल्हौर के ग्राम भवन निवादा निवासी 46 वर्षीय महिला ने कल्याणपुर थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि जीतपाल उर्फ दीपू (36) मूल रूप से कानपुर देहात के ग्राम लाडपुर जीवना, मंगलपुर का रहने वाला है।वर्तमान में वह कल्याणपुर के आवास विकास तीन नंबर में पत्नी सोनी (33) के साथ रह रहा है। वह दोनों को लंबे समय से जानती है।कुछ दिन पहले जीतपाल ने सामान देने के बहाने आवास विकास स्थित अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर पहुंचने पर जीतपाल ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही तो आरोपी जीतपाल और उसकी पत्नी सोनी ने गाली-गलौज की। दोनों ने धमकाया कि "जो होना था हो गया, किसी को बताया तो दुष्कर्म के फोटो-वीडियो वायरल कर देंगे और जान से भी मार देंगे। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी जीतपाल उर्फ दीपू और उसकी पत्नी सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Published on:
08 May 2026 11:49 pm