कानपुर

Kanpur News:रेलवे टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर दी जान, डायरी में लिखा,‘मम्मी-पापा माफ करना’

Railway Technician Suicide:कानपुर के गोविंद नगर में 28 वर्षीय रेलवे टेक्नीशियन ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिली डायरी में सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

2 min read
Mar 06, 2026

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय रेलवे टेक्नीशियन ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।कमरे से मिली डायरी में युवती द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है,जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए जान देने की बात लिखी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

टेक्नीशियन के पद पर तैनात थीं नेहा

ये भी पढ़ें

Kanpur News:सब्जी लेने निकले अधेड़ की नाले में मिली शव,जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान नेहा कुमारी (28) के रूप में हुई है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं और वर्ष 2020 से कानपुर के फजलगंज रेलवे वर्कशॉप में टेक्नीशियन के पद पर तैनात थीं। नेहा गोविंद नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में अपनी सहकर्मी सोनल के साथ रहती थीं। सोनल भी रेलवे में टेक्नीशियन है।परिजनों और सहकर्मियों के मुताबिक, नेहा 23 फरवरी को होली मनाने अपने घर मुजफ्फरपुर गई थीं। गुरुवार सुबह ही वह वापस कानपुर लौटी थीं। उसी दिन शाम करीब चार बजे उनकी रूम पार्टनर सोनल भी छुट्टी बिताकर घर लौटी। सोनल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस और नेहा के परिजनों को सूचना दी।

मम्मी-पापा मुझे माफ करना -

सूचना पर गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। नेहा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक डायरी मिली। डायरी में नेहा ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा था “मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं।” हालांकि, उसने आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे सहकर्मियों ने बताया कि नेहा बेहद हंसमुख स्वभाव की थी और काम के दौरान हमेशा सामान्य नजर आती थी। परिजनों ने भी किसी प्रकार के मानसिक तनाव या परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया है।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी गोविंद नगर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से मिली डायरी में सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
06 Mar 2026 06:15 pm
Published on:
06 Mar 2026 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर