28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat News: सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में बिखरा मिला खून, हत्या का आरोप

Kanpur Dehat murder:कानपुर देहात के झींझक में छुट्टी पर आए सेना के जवान शिवेंद्र सिंह चौहान (38) का शव मंगलवार को किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान हैं। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

कानपुर देहात जिले के झींझक नगर के सुभाष नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे सेना के एक जवान का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कमरे में खून बिखरा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या समेत सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान औरैया जिले के कंचौसी क्षेत्र के मुरलीपुर गांव निवासी शिवेंद्र सिंह चौहान (38) के रूप में हुई है। शिवेंद्र सिंह चौहान सेना में अहमदनगर स्थित आर्म्ड रेजीमेंट में तैनात थे। वह पिछले करीब दो वर्षों से झींझक नगर के सुभाष नगर मोहल्ले में अंकुश राजपूत के मकान में किराए पर रह रहे थे।

बताया गया कि शिवेंद्र सिंह एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आए थे। वह झींझक में अपने निर्माणाधीन मकान का कार्य देख रहे थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो शिवेंद्र का शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा मिला।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे और कमरे में जगह-जगह खून बिखरा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी निधि चौहान भी मौके पर पहुंचीं। निधि ने अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने बताया कि वह अपने दो बेटों देव और वेद के साथ खानपुर रोड स्थित मायके गई हुई थीं। घर पर शिवेंद्र अकेले थे। पत्नी के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही है।