कानपुर

Kanpur News : स्वर्ण शताब्दी के कोच से उठा धुआं, मैथा स्टेशन पर आधे घंटे रुकी ट्रेन

Train Brake Smoke:लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से लगे कोच की ब्रेक बाइडिंग गर्म होने से धुआं उठने पर ट्रेन को कानपुर देहात के मैथा स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब आधे घंटे बाद समस्या ठीक होने पर ट्रेन रवाना कर दी गई।

2 min read
Mar 06, 2026

कानपुर देहात। लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंजन से लगे कोच की ब्रेक बाइडिंग गर्म होने से हल्का धुआं उठने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को मैथा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने जांच के बाद ब्रेक बाइडिंग को ठंडा किया, तब जाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

धुआं और जलने की गंध से मचा हड़कंप-

ये भी पढ़ें

Kanpur News: 24 करोड़ की सरकारी जमीन की ‘डील’ रद्द, डीएम की सख्ती से खुला बड़ा खेल

शुक्रवार शाम करीब 6:35 बजे लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस मैथा स्टेशन पहुंची। इसी दौरान इंजन से लगे कोच की ब्रेक बाइडिंग ज्यादा गर्म हो गई और वहां से हल्का धुआं उठने लगा। धुएं के साथ जलने जैसी गंध आने पर चालक दल ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में भी हलचल मच गई और लोग कोच के दरवाजों की ओर देखने लगे।

जांच के दौरान प्लेटफार्म पर टहलते रहे यात्री -

ट्रेन रुकने के बाद रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अग्निशमन यंत्र की मदद से ब्रेक बाइडिंग को ठंडा किया गया। इस दौरान कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर टहलते नजर आए। कुछ यात्री स्थिति को लेकर चिंतित दिखे, जबकि रेलवे कर्मचारी उन्हें लगातार आश्वस्त करते रहे कि स्थिति नियंत्रण में है। करीब आधे घंटे तक जांच और मरम्मत का काम चलता रहा।

समस्या दूर होते ही ट्रेन की गई रवाना -

रेलवे टीम ने जब पूरी तरह जांच कर ली और ब्रेक बाइडिंग सामान्य हो गई, तब ट्रेन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। ट्रेन के रवाना होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ब्रेक बाइडिंग में तकनीकी समस्या के कारण हल्का धुआं उठा था। सुरक्षा के तहत ट्रेन को रोका गया था। समस्या दूर होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे भेज दिया गया।

Published on:
06 Mar 2026 09:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर