2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: सो रहे पति की गर्दन पर पत्नी ने चलाया ब्लेड, 20 दिन पहले पुलिस से बोला था- ‘मेरे साथ कुछ हो सकता है’

Kanpur blade attack:कानपुर के ककराहा गांव में शनिवार को पत्नी सरिता ने सो रहे पति सूरज की गर्दन पर ब्लेड से हमला किया। घायल सूरज ने 13 अप्रैल को ही पुलिस से अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ककराहा गांव में शनिवार देर शाम को घरेलू कलह का खौफनाक रूप सामने आया। यहां पत्नी ने घर में सो रहे अपने पति की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

ककराहा गांव निवासी सूरज कठेरिया ने पुलिस को तहरीर दी है। सूरज के मुताबिक, शनिवार सुबह वह घर में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सरिता उर्फ गोलू ने अचानक उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया। गर्दन पर ब्लेड लगते ही सूरज की नींद खुल गई और वह चीख पड़ा। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी पत्नी वहां से भाग गई।

पहले भी कर चुका है शिकायत

घायल सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता आए दिन उससे झगड़ा करती थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि उसने 13 अप्रैल को चौबेपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस समय सूरज ने पुलिस से अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। हालांकि, तब पुलिस ने इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद मानकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। सूरज का आरोप है कि अगर उस समय पुलिस सख्त कार्रवाई करती तो शायद आज यह नौबत नहीं आती।

अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही जांच

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल सूरज को सीएचसी बिधनू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। युवक की गर्दन पर ब्लेड से हल्की खरोंच आई है, जो खतरे से बाहर है। फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वही घटना के बाद से ककराहा गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं और अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है कि हमले के पीछे की असली वजह क्या थी।