कानपुर

Kanpur News:आवारा कुत्ते का हमला, युवती घायल, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Stray Dog Attack:कानपुर के कल्याणपुर स्थित शिवली रोड मार्केट में आवारा कुत्ते का आतंक बढ़ गया है। एक युवती पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड बाजार में एक आवारा कुत्ते के हमले से युवती घायल हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा। कुत्ते के अचानक हमले से युवती घबरा गई और जान बचाने के लिए दौड़ने लगी।

पैर पकड़कर गिराया, लोगों ने बचाई जान -

ये भी पढ़ें

Kanpur News : स्वर्ण शताब्दी के कोच से उठा धुआं, मैथा स्टेशन पर आधे घंटे रुकी ट्रेन

युवती के भागने के दौरान कुत्ते ने उसका पैर पकड़ लिया, जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ी। युवती को गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्ते को दौड़ाकर वहां से भगाया। इसके बाद लोगों ने घायल युवती को संभाला और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

इलाके में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक -

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना पुराना शिवली रोड बाजार क्षेत्र की है और वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इलाके के निवासी आशीष पांडे, अभिषेक, अशोक सिंह और बबलू का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं और इससे पहले भी कई लोग इनके हमले का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Published on:
06 Mar 2026 10:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर