Kanpur News: कानपुर और आसपास के सभी एनएचएआई टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। टोल शुल्क में पांच से 40 रुपये तक की कटौती की गई है, जिससे हल्के निजी वाहनों, मिनी बसों और भारी वाहनों के मालिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
NHAI toll fee reduction 5 to 40 rupees in Kanpur: एनएचएआई ने शुक्रवार देर रात से सभी टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी हैं। मूल्य सूचकांक में बदलाव के चलते टोल शुल्क में कटौती की गई है। इस निर्णय से हाईवे पर सफर करने वाले सभी प्रकार के वाहन मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
नए बदलाव के अनुसार, टोल प्लाजा पर सिंगल ट्रिप और आने-जाने की वापसी पर टोल शुल्क में दो से चार प्रतिशत तक की कमी की गई है। इसका फायदा हल्के निजी वाहनों से लेकर भारी वाहनों तक सभी को मिलेगा।
हल्के निजी वाहनों पर चार प्रतिशत की कटौती की गई है। एक बार टोल पार करने पर पांच रुपये की कमी और 24 घंटे में वापसी पर दो प्रतिशत की छूट के चलते पांच रुपये तक का लाभ मिलेगा।
मिनी बसों के लिए सिंगल सफर पर पांच रुपये और आवाजाही पर 10 रुपये की कटौती की गई है। इससे बस संचालकों और यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
बड़े वाहन जैसे बस, ट्रक और थ्री-एक्सल हैवी वाहनों पर एकतरफा सफर के लिए तीन प्रतिशत की कमी हुई है, जिससे टोल में 15 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, दोतरफा सफर पर यह कटौती 20 रुपये तक है, जिससे भारी वाहन चालकों को आर्थिक राहत मिलेगी।
| वाहन | सिंगल टोल (₹) | 24 घंटे में आना जाना (₹) |
|---|---|---|
| कार, जीप, वैन | 135 | 205 |
| हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस | 220 | 325 |
| बस, ट्रक | 455 | 685 |
| तीन एक्सल वाले वाहन | 500 | 750 |
| चार से छह एक्सल वाले वाहन | 715 | 1075 |
| इससे बड़े वाहन | 870 | 1310 |