सीएसए कानपुर में ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इसमें सुधार की अभी कोई गुंजाइश नहीं है। सुबह कोहरे को लेकर सावधान किया गया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह आसमान में कोहरा छाया रहेगा। जिससे विजिबिलिटी में काफी कमी रहेगी। आसमान में हल्के-फुल्के बदल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिसके कारण दक्षिण के राज्यों में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत ही खराब स्थिति में है। कानपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में किसी प्रकार की सुधार की उम्मीद नहीं है। बहुत ही गंभीर श्रेणी में रहेगा। कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी बुधवार को छठ पूजा के दिन आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में लोगों को ठंड का एहसास होगा। सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लोगों को ठंड का एहसास होगा।