Kanpur radiology student hanged herself in hostel room कानपुर में रेडियोलॉजी की छात्र में हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जो फर्रुखाबाद की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
Kanpur radiology student hanged herself in hostel room कानपुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय उसकी रूम पार्टनर बहन के साथ दवा लेने के लिए गए थी। जब लौट कर वापस आई तो उसने दरवाजा खुलवाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच अन्य लड़कियां भी मौके पर पहुंच गई। दरवाजा न खुलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में दरवाजा तोड़ा को अंदर किशोरी फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामला काकादेव थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के सिंघीरामपुर निवासी पलक पुत्री डॉक्टर अधेन्दु कुमार कानपुर में पढ़ाई कर रही थी। वह रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में बीएमआरटी की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। काकादेव थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित सपा विधायक के हॉस्टल की चौथी मंजिल में रहती थी।
पलक की छोटी बहन दीप्ती ने बताया कि बीते रविवार को अपनी बड़ी बहन पलक से मिलने के लिए आई थी। पलक की दवा खत्म हो गई थी। जो एंग्जायटी और डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पलक ने बताया कि उसकी दवा खत्म हो गई है। इस पर वह और रूम पार्टनर आराध्या मिश्रा के साथ पलक की दवा लेने के लिए आ गये। घटना के समय वह रूम में अकेले रह गई थी। दवा लेकर जब वह वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई जवाब मोबाइल कॉल की रिसीव नहीं हो रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं आ गई।
काकादेव थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पलक लटकी मिली। यह देख मौके पर कोहराम मच गया। दीप्ति ने पालक की मौत की जानकारी अपने पिता डॉक्टर अधेंदु कुमार को दी तो वहां पर भी रोना पीटना मच गया। जो तत्काल कानपुर के लिए निकाल लिए। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पर दोनों इस बात की जानकारी नहीं हो पाई कि पलक में आत्महत्या क्यों की?