
UP weather forecast मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडे जिले के रूप में दर्ज किया गया है। यह स्थिति लगातार तीसरे दिन सामने आई है। जब पिछले 24 घंटे में कानपुर का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। इसी के साथ कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 1.8 किलोमीटर से 2.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती है। बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम के समय आसमान में धुंध छाया रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं धीमी और कमजोर हो जाएंगी। इसके साथ ही पूर्वी हवाओं का आना भी शुरू हो जाएगा। प्रदूषण और नमी के कारण स्थिति खराब रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत न्यूनतम तापमान से 5.8 डिग्री कम है। इसके बाद बाराबंकी का 8 डिग्री, इटावा का 2 डिग्री, शाहजहांपुर का 8.7 डिग्री और अयोध्या का 9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी कानपुर में ही दर्ज किया गया। जब कानपुर में 29.6 डिग्री, बहराइच और गोरखपुर में 29 डिग्री, वाराणसी और प्रयागराज में 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। बर्फीली हवा चलने की संभावना है। लोगों को अलर्ट किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि घर से बाहर निकलने के पहले गर्म कपड़े पहन लें। कान को ढक कर रखें। सुरक्षित रहें।