कानपुर

कानपुर में आज कोल्ड डे, बाराबंकी और हरदोई प्रदेश के सबसे ठंडे जिले, हो रही रिमझिम

Barabanki, Hardoi coldest districts in UP मौसम विभाग ने के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। रात का न्यूनतम तापमान कम होगा।

2 min read
Jan 02, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Barabanki, Hardoi coldest districts in UP मौसम विभाग ने हाड़ कंपाने वाली सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार रात के समय तापमान गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब उत्तर पश्चिमी हवाएं कानपुर और गंगा के मैदानी भागों में अपना जलवा भी दिखाएंगी। दिन में भी गलन रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर आसमान में धुंध और कोहरे का असर है। दिन में धूप निकलने की संभावना है। लेकिन सर्द हवाएं भी अपना असर दिखाएंगी। शीत लहर और शीत दिवस भी बने रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार की शाम के समय रिमझिम बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें

बेटी को अपने पिता से जान का खतरा, बोली- प्रेम विवाह के बाद मां और दादी को छोड़ सभी नाराज

क्या बताते हैं मौसम केंद्र लखनऊ के आंकड़े?

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बाराबंकी और हरदोई का तापमान सबसे कम 6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि गोरखपुर का 6.4, आजमगढ़ का 6.9 डिग्री और कानपुर नगर का 7.02 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बलिया, बहराइच, और इटावा का तापमान भी 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

प्रदेश में आगरा का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक

जबकि मुरादाबाद, बुलंदशहर, बरेली, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़, उरई, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। जबकि मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, मेरठ, अलीगढ़, सुल्तान, शाहजहांपुर, झांसी का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में आगरा एकमात्र जिला है जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। यहां का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ‌

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज कानपुर में दिनभर कोहरा रहा और आसमान में घने बादल छाए रहे। अगले 48 घंटे में दिन में राहत मिलने की संभावना है जब 11 के बाद धूप निकलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं गंगा के मैदानी भागों पर अपना असर दिखाएंगी। जिससे तापमान में कमी आएगी और दिन में भी ठिठुरन भरी सर्दी होगी।

दिन में धूप से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। आसमान साफ होने के कारण रात का तापमान गिरेगा। दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं गंगा के मैदानी भागों और कानपुर मंडल के जिलों में चलने की संभावना है। जिसकी गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। अब दिन में भी हाड़ कंपाऊ सर्दी हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर