कानपुर

Kanpur News:ट्रक चोरी पर सालभर सन्नाटा, कोर्ट के डंडे से टूटी चुप्पी—अब हरकत में आई पुलिस

Truck Theft Case:कानपुर के पनकी ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक चोरी के मामले में एक साल तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
May 03, 2026

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक चोरी के एक वर्ष पुराने मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंबे समय तक रिपोर्ट दर्ज न होने के बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के ग्राम महेरी बन्नवा निवासी राम सुमिरन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2024 में अपने मित्र अभिषेक शुक्ला के साथ मिलकर एक ट्रक खरीदा था। यह ट्रक व्यवसायिक उपयोग के लिए लिया गया था और दोनों साझेदारी में इसका संचालन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

Kanpur Weather: बस कुछ घंटों में बदलेगा मौसम, आधी रात के बाद आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा खतरा

पीड़ित के मुताबिक, 1 मई 2025 को ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते ट्रक को पनकी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रहीस नामक मिस्त्री के गैराज में मरम्मत के लिए खड़ा कराया गया। वहां ट्रक को ठीक कराने के बाद दोबारा संचालन की योजना थी।

आरोप है कि 3 मई 2025 को मिस्त्री ने फोन कर ट्रक चोरी होने की सूचना दी। यह खबर मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन ट्रक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने अपने स्तर पर कई दिनों तक तलाश की, परंतु सफलता नहीं मिली।

राम सुमिरन का आरोप है कि उसने घटना की सूचना पनकी पुलिस को कई बार दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और उसे टालमटोल कर वापस भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से निराश होकर उसने न्यायालय की शरण ली और न्याय की गुहार लगाई।

न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। अदालत के आदेश के अनुपालन में पनकी थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गैराज संचालक सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।ट्रक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
03 May 2026 11:34 pm
Also Read
View All