Kanpur weather alert know weather this week मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में रविवार तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। इस हफ्ते रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार बुधवार और गुरुवार का मौसम विशेष रहेगा।
Kanpur weather alert know weather this week उत्तर प्रदेश के कानपुर में 29 अगस्त तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। हल्की से मध्यम बारिश भी होने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 24.8 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। जबकि बुधवार को 12.6 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि आएगी। अगले सोमवार तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
Kanpur weather alert know weather this week मौसम विभाग के अनुसार आज रात का तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
Kanpur weather alert know weather this week मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के अनुसार 24.6 मिली मीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 69 प्रतिशत बारिश के साथ 12.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 71 प्रतिशत बारिश के साथ 7.3 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है।
Kanpur weather alert know weather this week शुक्रवार का तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 23 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 31 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रविवार 1 सितंबर का तापमान 28 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।