कानपुर

राज कुंद्रा के राजदार की पत्नी महज इतने दिन में बन गई करोड़पति, बेहद चौंकाने वाला है ये खुलासा

अरविंद श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में आता थाराज कुंद्रा की फ्लिज मूवी कंपनी की काली कमाई का हिस्सा।

2 min read
Jul 28, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पोर्न मूवी मामले में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पोर्नोग्राफी मामले में कानपुर कनेक्शन सामने आने के बाद कई रहस्य खुलकर सामने आए हैं। बिजनेसमैन राज कुंद्रा के राजदार अरविंद श्रीवास्तव उर्फ राज ठाकुर की पत्नी महज 610 दिनों (20 महीने) में करोड़ पति बन गई। राज कुंद्रा की फ्लिज मूवी कंपनी की काली कमाई का हिस्सा अरविंद श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में आता था।

बता दें कि श्याम नगर में रहने वाले नर्वदा श्रीवास्तव का बड़ा बेटा अरविंद श्रीवास्तव कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद से बाहर जॉब कर रहा था। अरविंद्र श्रीवास्तव पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ सिंगापुर में रहता है। अरविंद्र श्रीवास्तव सिंगापुर में रहकर राजकुंद्रा प्रोडक्शन का काम संभालता है। अरविंद की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में पैसा भेजता था। अरविंद की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव का मायका बर्रा 8 स्थिति एमआईजी ब्लॉक ए में है। बर्रा स्थित पीएनबी बैंक में 10 जनवरी 2008 में मां के साथ ज्वाईंट खाता खुलवाया था। उस दौरान हर्षिता के खाते में मात्र 20 हजार रुपए थे। इसके बाद मई 2019 से 2021 के बीच हर्षिता के खाते में 2 करोड़ 33 लाख 222 रुपए पहुंच गए।

2021 के जनवरी और फरवरी महीने बार हुआ ट्रांजेक्शन

अरविंद ने पत्नी हर्षिता के खाते में सिर्फ दो महीने में 95 लाख रुपए जमा कराए हैं। पहली जनवरी को हर्षिता के खाते में 7 लाख। 2 जनवरी को 15 लाख, 5 जनवरी को 10 लाख, 01 फरवरी को 7 लाख, 8 फरवरी को 13 लाख, 09 फरवरी को 15 लाख, 10 फरवरी को 13 लाख, 11 फरवरी को 15 लाख जमा कराए गए। हर्षिता के खाते में 2 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है।

साल दर साल कैसे बढ़ती गई खाते में रकम

2008 के अंत में हर्षिता के खाते में 56 हजार थे। 2009 में अंत में 70 हजार रुपए हो गए। 2010 के अंत में 71 हजार, 2011 के अंत में 73 हजार, 2012 में 01.61 लाख, 2013 के अंत में 59 हजार, 2014 के अंत में 85 हजार, 2015 में अंत में 87 हजार, 2016 के अंत में 01.36 हजार, 2017 के अंत में 01.47 लाख, 2018 के अंत में 3 लाख, 2019 के अंत में 11 लाख, 2020 के अंत में 01.45 करोड़, फरवरी 2021 में 2.33 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे।

Published on:
28 Jul 2021 10:16 am
Also Read
View All