कानपुर

45 साल की महिला को 16 साल के किशोर से इश्क, कुछ दिन चली आशिकी, फिर नाबालिग के साथ…

Extramarital Affair: कहते हैं प्यार कभी उम्र नहीं देखता। यह तो कभी भी किसी से भी हो जाता है। यूपी के कानपुर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां की 40 वर्षीय महिला अपने से 24 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
less than 1 minute read
Jun 13, 2025
Extramarital affair
कानपुर में 40 वर्षीय महिला 16 साल के किशोर को लेकर भागी। PC: पत्रिका

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां 40 साल की महिला 16 साल के किशोर से प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद वह किशोर के साथ फुर्र हो गई। बेटे का कुछ पता न लगने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोर्ट का सहारा लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

किशोर के घर किराए पर रहती थी महिला

मामला दबौली का है। यहां के एक शख्स ने बताया कि उनके मकान में 40 वर्षीय माधुरी अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। 31 मार्च 2025 की दोपहर वह 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। उन्होंने आशंका जताई है कि महिला उनके बेटे से अनैतिक कार्य करा सकती है। उसकी अपने पति से बिल्कुल नहीं पटती है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

पहले भी भाग चुके हैं दोनों

पिता ने बताया कि महिला ने बेटे को इस कदर जाल में फंसाया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आता। महिला से बात करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस का कहना है कि, एक सप्ताह पहले भी दोनों दिल्ली भाग गए थे। तब किशोर ने बताया कि माता-पिता के मारपीट के कारण वह महिला के साथ गया था। हालांकि, थाने में पंचायत के बाद किशोर अपने मामा के पास इटावा चला गया था। फिर महिला भी पहुंच गई और फिर से किशोर को अपने साथ भगा ले गई।

Published on:
13 Jun 2025 10:06 am