कानपुर

लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर महिला को बहला-फुसलाकर कर होटल ले गया, किया…, गिरफ्तार

Lucknow History-sheeter arrested कानपुर में लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया है। जिसने एक महिला को पहले फुसलाकर होटल ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। फोटो खींचकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

less than 1 minute read
Sep 19, 2025
फोटो सोर्स- 'X' Kanpur commissionrate police वीडियो ग्रैब

Lucknow History-sheeter arrested कानपुर में शारीरिक शोषण ब्लैकमेलिंग को लेकर महिला ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके फोटो भी खींच लिए। फोटो के आधार पर ही उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

सुब्रत पाठक बोले- नेपाल की घटना भारत में 2014 में हो चुकी, अब हुआ तो अखिलेश-राहुल का घर जलेगा

कानपुर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र की घटना

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया है कि मोहम्मद सुखियान उसे बहला फुसलाकर होटल ले गया। जहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। होटल के कमरे में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके फोटो खींच लिए। अब ब्लैकमेल करके धनु उगाही कर रहा है। कलेक्टरगंज पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुखियान को एक्सप्रेस रोड से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ लखनऊ में गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज है।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?

सहायक पुलिस आयुक्त कलेक्टर गंज आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग को लेकर कलेक्टरगंज थाना में शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि मोहम्मद सुखियान बहला फुसलाकर उसे होटल में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके फोटो भी खींच लिए। इन्हीं फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेलिंग करके अवैध उगाई की जा रही है। इसके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ लखनऊ में आठ मुकदमे दर्ज हैं और लखनऊ का ही हिस्ट्रीशीटर भी है। विवेचना की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर