
CSA Kanpur latest weather update चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार कानपुर में 5 डिग्री की कमी आई है। विजिबिलिटी भी 400 मीटर रह गई है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हवा की गति 3.1 किलोमीटर प्रति घंटे की है। आज सुबह के समय कानपुर में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी में भी कमी आई है। तापमान ने भी गोता लगाया है।
Lucknow Kanpur highway लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर आज कोहरे की चादर बिछी है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण नजदीक की चीजें भी दिखाई नहीं पड़ रही है। लोगों को ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुबह का तापमान 8 डिग्री के आसपास है। लेकिन गलन के कारण लोग कांप रहे हैं। ऐसे में अलाव भी काम नहीं कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक यही स्थिति रहने की संभावना है। कानपुर का तापमान 8 डिग्री के आसपास है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर आज यातायात काफी धीमी गति से चल रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता (visibility)में काफी कमी आ गई है। कानपुर से लखनऊ की बीच यही स्थिति देखने को मिल रही है। जब गंगा नदी के पुल पर घना कोहरा नजर आ रहा है। विजिबिलिटी ना के बराबर रह गई है। नमी का स्तर भी बढ़ गया है। तमाम वाहन चालक ने अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी कर दी है। सरिया लेकर जा रहे राम सकल ने बताया कि जिनकी कड़ाके की ठंड के कारण उंगलियां भी काम नहीं कर रही है। मौसम अच्छा होने के बाद ही आगे जायेंगे। उन्हें गोरखपुर जाना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम में अपना असर डालेगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा।