Kanpur and Kanpur dehat weather update मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक सूर्योदय के समय कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और कानपुर देहात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा। विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।